मेरठ: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अजंता हॉस्पिटल के बाहर चार घंटे हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग :

मेरठ: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, अजंता हॉस्पिटल के बाहर चार घंटे हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग :

मेरठ। अजंता हॉस्पिटल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आने के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर करीब चार घंटे तक हंगामा किया। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान महिला के इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई। उन्होंने नस गलत तरीके से काटने और गर्भाशय निकालने को लेकर भी सवाल उठाए। परिजनों का दावा है कि महिला को 21 पैकेट खून चढ़ाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।मामले की जानकारी मिलने पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) के छात्र भी पीड़ित परिवार के समर्थन में पहुंचे। छात्र नेता विनीत चपराना ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO), मेरठ से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।अब मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। परिजनों की मांग है कि घटना की सच्चाई सामने लाई जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *