riport manju singh
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल को आज सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी, सीओ मवाना, एक्सईएन, वीडीओ तथा मवाना, फलावदा एवं हस्तिनापुर के इंस्पेक्टरों द्वारा बुलाकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं संगठन की मांगों पर चर्चा की गई।बैठक में संगठन द्वारा ढिकौली जल निगम में जगह-जगह हो रही लीकेज, तहसील में भ्रष्टाचार, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस, नगर पालिका में भ्रष्टाचार, मवाना शुगर मिल से जुड़े किसानों के मुद्दे, मवाना की मुख्य सड़कों पर जाम एवं अवैध पार्किंग, मटौरा चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार के अभद्र व्यवहार एवं खराब कार्यशैली, बारिश के दौरान किसानों की फसलों को हुए नुकसान तथा जले हुए गन्ने के मुआवजे सहित विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री सनी चौधरी, जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, जिला सलाहकार प्रमुख भूपेंद्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी, युवा नगर अध्यक्ष ठाकुर शनि प्रताप, युवा नगर महामंत्री मुकुल चौहान, साजिद प्रधान, नेताजी यूसुफ एवं लोकेश विधूड़ी ने अधिकारियों के समक्ष किसानों एवं क्षेत्रवासियों की समस्याएं रखीं।अधिकारियों द्वारा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार तक का आश्वासन दिया गया। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा ने कहा कि यदि शनिवार तक मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।— भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा, मवाना
