सुबह टहलने निकला युवक लापता, परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस से लगाई गुहार :

सुबह टहलने निकला युवक लापता, परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस से लगाई गुहार :

रिपोर्ट अमित कांबोज।

मवाना। मोहल्ला तिहाई गोपाल, काली वाली गली निवासी करण पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रमन पुत्र रमेश गुरुवार सुबह करीब चार बजे घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। दोपहर करीब 3:30 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।परिजनों के अनुसार रमन की उम्र व अन्य विवरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि उसका कद करीब 5 फुट 7 इंच है और रंग गोरा है। घटना के समय उसने क्रीम कलर की टी-शर्ट, हल्के सफेद रंग का लोअर और काले जूते पहन रखे थे। काफी तलाश के बाद भी रमन का पता नहीं चलने पर करण ने पुलिस से भाई की तलाश कराने की गुहार लगाई है। परिवार के लोग युवक के अचानक लापता होने से चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *