लखनऊ में आयोजित 69वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान, पुलिस फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कम्प्यूटर, डॉग स्क्वाड एवं एंटी सेबोटाज चेक प्रतियोगिता-2026 में मेरठ पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के 12 जोनों की टीमों के बीच मेरठ की टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और प्रोफेशनल पुलिस फोटोग्राफी के दो इवेंट में प्रथम स्थान हासिल कर विजेता शील्ड अपने नाम की। फील्ड यूनिट में तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर सन्नी मलिक ने स्वर्ण पदक, जबकि हेड कांस्टेबल ओमबीर सिंह ने दो रजत पदक हासिल किए। उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक नगर ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी।
