आयुष आपके द्वार शिविर में 450 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण :

आयुष आपके द्वार शिविर में 450 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण :

मथुरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एवं 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय में आयुष विभाग की ओर से “आयुष आपके द्वार” निःशुल्क आउटरीच स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगंबर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ।शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने भगवान धन्वंतरि का पूजन एवं रिबन काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता का भी स्वागत किया गया।शिविर में आयुष विभाग की डॉ. ऋतु सांगवान, डॉ. रचना, डॉ. योगेश कुमार और डॉ. मनोज कुमार ने करीब 450 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया। मरीजों को विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियां भी निःशुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही लोगों को तुलसी, गिलोय और एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे भी वितरित किए गए।इस दौरान जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सहित कलेक्ट्रेट स्टाफ, अधिवक्तागण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। अंत में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगंबर सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *