लूट की वारदात में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल व स्विफ्ट कार बरामद :

लूट की वारदात में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल व स्विफ्ट कार बरामद :

*मवाना पुलिस ने लूट की वारदात से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 10 हजार रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद स्विफ्ट कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP12CT5153 है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज उर्फ सनी पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी गली नंबर-17, हनुमान मंदिर के निकट, ब्रज विहार, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड में सूरज उर्फ सनी एचएस-269ए बताया गया है।दूसरे आरोपी धीरज पुत्र स्व. पवन, निवासी हवाई पट्टी, शिव मंदिर के निकट, थाना परतापुर, मेरठ, उम्र 20 वर्ष तथा तीसरे आरोपी सोनू कुमार पुत्र जन्म सिंह, निवासी जीवनपुरी, शताब्दीनगर, थाना परतापुर, मेरठ, उम्र 37 वर्ष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।*यह सामान हुआ बरामद*10,000 रुपये नकद,03 मोबाइल फोन,01 स्विफ्ट कार, रजिस्ट्रेशन नंबर UP12CT5153,पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *