मेरठ कमिश्नरी पर किसान महापंचायत में पहुंचे अतुल प्रधान, किसानों को वितरित किया पानी और फल :

मेरठ कमिश्नरी पर किसान महापंचायत में पहुंचे अतुल प्रधान, किसानों को वितरित किया पानी और फल :

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन द्वारा जनहित की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को मेरठ कमिश्नरी पर घेराव एवं महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान भी कार्यक्रम में पहुंचे और महापंचायत में शामिल सम्मानित किसान भाइयों को पानी एवं फल वितरित किए। विधायक ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया।महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी पहुंचकर किसानों का हौसला बढ़ाया। उनके पहुंचने पर किसानों में उत्साह देखने को मिला। किसान नेताओं ने जनहित एवं किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *