मंगलवार मवाना नगर के कल्याण सिंह मोहल्ले में कथित घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग महिला के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मवाना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।*टीन शेड के नीचे बैठी थीं महिला*परिजनों के अनुसार, महिला अपने मायके में टीन शेड के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कथित रूप से ऊपर से ईंट फेंक दी। ईंट सीधे महिला के सिर में जा लगी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।*पुलिस से कार्रवाई की मांग*घटना के संबंध में परिजन मवाना थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। तहरीर में घायल महिला के पति का नाम सगीर अहमद बताया गया है। परिजनों ने घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की।मवाना थाना स्थित महिला मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारी रेनू रानी ने परिजनों से तहरीर लेकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने उचित जांच के बाद जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
