मेरठ: भावनपुर में घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे, इलाके में दहशत :

मेरठ: भावनपुर में घर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे, इलाके में दहशत :

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव में रविवार देर रात बदमाश ने घर की गैलरी में सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से कुंडल लूट लिए। घटना रात करीब 12:50 बजे छोटे मदरसे के पास तिहाई वाले मोहल्ले की बताई जा रही है।गांव निवासी लाला पुत्र आलमगीरी के अनुसार, उनकी मां रहीसा और पिता आलमगीरी रोजाना की तरह घर की गैलरी में खाट डालकर सो रहे थे। देर रात रहीसा के शोर मचाने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो उनके कान से खून बह रहा था। महिला ने बताया कि एक युवक अचानक उनके पास आया और दोनों कानों के कुंडल एक साथ खींचकर फरार हो गया।कुंडल खींचे जाने से बुजुर्ग महिला के कान में चोट आई है। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि भावनपुर क्षेत्र में लगातार लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं और पुलिस बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।करीब 10 दिन पहले गंगासागर कॉलोनी में मंदिर जा रही महिला से बाइक सवार युवक ने कुंडल लूट लिए थे। परिजनों के मुताबिक उस मामले में भी अभी तक बदमाश का सुराग नहीं लगा है। लगातार सामने आ रही कुंडल लूट की घटनाओं से क्षेत्र की महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *