मवाना में हिस्ट्रीशीटर पर युवक को गोली मारने का आरोप, कमर में गोली लगने से गंभीर; मेरठ रेफर :

मवाना में हिस्ट्रीशीटर पर युवक को गोली मारने का आरोप, कमर में गोली लगने से गंभीर; मेरठ रेफर :

मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला काबलीगेट में मंगलवार देर शाम करीब 5:30 बजे फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसी हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ तीसमारखां पर सलमान नामक युवक को गोली मारने का आरोप है। गोली सलमान की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना से मेरठ रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, काबलीगेट निवासी सलमान कपड़ों का कारोबार करता है। मंगलवार शाम वह किसी काम से पड़ोस की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी पड़ोसी राजा उर्फ तीसमारखां से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली सलमान की कमर में लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।सूचना मिलते ही मवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ मवाना पंकज लवानिया भी अस्पताल पहुंचे और घायल के परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस टीम को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।पुलिस का कहना है कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फायरिंग के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *