मुड़िया पूनो मेले में ‘आयुष आपके द्वार’ शिविर, 231 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गईं निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं :

मुड़िया पूनो मेले में ‘आयुष आपके द्वार’ शिविर, 231 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर बांटी गईं निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं :


मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. डिगम्बर सिंह के मार्गदर्शन में सोमवार को मुड़िया पूनो मेले के अवसर पर “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गोवर्धन मार्ग स्थित ग्राम अडिंग में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान एवं डॉ. रचना ने कर्मचारी विजय और निशांत के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान कुल 231 मरीजों एवं श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया।
चिकित्सकों ने आयुर्वेद के महत्व, सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, प्राथमिक उपचार, बदलते मौसम में अपनाई जाने वाली दिनचर्या एवं ऋतुचर्या की जानकारी दी। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, प्राकृतिक चिकित्सा तथा संतुलित आहार-विहार अपनाकर रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं आयुष सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *