अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस :

अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस :

मवाना संवाददाता*मवाना नगर के हस्तिनापुर मार्ग पर सोमवार देर शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। रानी नंगला मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मवाना कस्बे के प्रीतनगर निवासी धारा सिंह (60) पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। वह सोमवार शाम करीब आठ बजे गणेशपुर से स्कूटी द्वारा अपने घर लौट रहे थे। रानी नंगला मोड़ स्थित एक विवाह मंडप के निकट पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी मवाना ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *