नोएडा में भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच की अहम बैठक आज, किसानों के मुद्दों और छात्रों के आंदोलन पर बनेगी रणनीति :

नोएडा में भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच की अहम बैठक आज, किसानों के मुद्दों और छात्रों के आंदोलन पर बनेगी रणनीति :


नोएडा के सेक्टर-22, ए-ब्लॉक, प्लॉट नंबर-7 (थाना सेक्टर-24) में आज शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक भारतीय किसान यूनियन शक्ति मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्रदेश अध्यक्ष इमरान चौधरी के नेतृत्व तथा राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मसरूफ चौधरी की मौजूदगी में होगी। बैठक में किसानों के खाद, बीज, एमएसपी गारंटी कानून समेत कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना और भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की मांगों तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *