मेरठ।दान और पुण्य के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर आज मेरठ के प्रसिद्ध कमिश्नरी चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी संक्रांति के अवसर पर जनसेवा के भाव से यह आयोजन किया गया है हजारों कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्थानीय निवासियों ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
