दर्दनाक हादसा बाइक पोल से टकराई मौके पर एक की मौत दो घायल :

दर्दनाक हादसा बाइक पोल से टकराई मौके पर एक की मौत दो घायल :

सवाददाता मवाना*मवाना क्षेत्र के ग्राम मीवा में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमे अनियंत्रित बाइक बाइक सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा मवाना स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया lमृतक की पहचान आकाश पुत्र आदेश निवासी ग्राम मीवा के रूप में हुई है। बताया गया कि आकाश अविवाहित था और वह अपने साथियों पंकज व मनीष के साथ मवाना से घर लौट रहा था। गांव के पास माड़ी के समीप तीव्र मोड़ पर बाइक असंतुलित होकर पोल से टकरा गई जिससे यह हादसा हो गया।हादसे में पंकज और मनीष भी घायल हुए हैं l जिनका उपचार सीएचसी मवाना में चल रहा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *