दिनांक 25.12.2025 को थाना कंकरखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत न्यू गोविन्दपुरी मोहल्ले में एक कुत्ते द्वारा लगभग 06 वर्ष के बच्चे को काट लिया गया था। उक्त घटना के पश्चात बच्चे के सगे बड़े भाई चाँद पुत्र इकरामुद्दीन निवासी न्यू गोविन्दपुरी थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ द्वारा उक्त कुत्ते को पीटकर मार दिया गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त चाँद के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 953/2025 धारा 325 बीएनएस पंजीकृत किया गया। तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।*अभियुक्त का नाम-पता-*1- चाँद पुत्र इकरामुद्दीन निवासी न्यू गोविन्दपुरी थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ*गिरफ्तारी करने वाली टीम*1- उ0नि0 विनीत कुमार थाना कंकरखेड़ा मेरठ2- हे0का0 हरमेन्द्र कुमार थाना कंकरखेड़ा मेरठ3- का0 शक्ति
