ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मासिक बैठक सर्किट हाउस में संपन्नशीघ्र तहसील स्तर पर गठित होगी कार्यकारिणी:
दीपक वर्मा मेरठ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मेरठ इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।जिला महामंत्री दीपक वर्मा ने संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शीघ्र ही तहसील स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों को संगठन से और मजबूती से जोड़ा जा सके।बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के क्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनीष पाराशर को जिला उपाध्यक्ष, दीपक वर्मा को जिला महामंत्री, मनीष सिंह व नीरज कुमार को जिला सचिव, वीरपाल भारती को जिला मंत्री तथा हरिश कुमार को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया।सभी पदाधिकारियों ने नवमनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर संगठन महामंत्री राजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मनीष पाराशर, अभिलाष भारती, वीरपाल भारती, हरीश कुमार, मनीष सिंह, नीरज कुमार, परविन्द्र चौधरी, प्रमोद उपाध्याय, अनिल यादव, रमेश सोनी, प्रवेश कश्यप सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
