सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी शास्त्री नगर में अवैध निर्माण जारी, आवास विकास की कार्यवाही पर सवाल*: मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहर के कई कॉम्पलेक्सों में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई , लेकिन अब फिर से शास्त्री नगर मे अवैध निर्माण खुलेआम जारी हैं। जानकारी के अनुसार, शास्त्री नगर स्थित जैना ज्वेलर्स का निर्माण कार्य उस समय भी जारी था जब सेन्ट्रल मार्केट की 31 कॉम्पलेक्सों की लगभग 90 दुकानों पर सुप्रीम कोर्ट की तलवार लटक रही थी। सवाल यह उठता है कि जब निर्माण “आवासीय” बताकर चल रहा था, तो आवास विकास के अधिकारियों की नज़र इस पर क्यों नहीं पड़ी? स्थानीय लोगों का कहना है कि बाबू, जेई और एई अक्सर इस क्षेत्र में आते हैं, फिर भी कार्रवाई का अभाव यह दर्शाता है कि या तो अनदेखी की जा रही है या फिर मिलीभगत के संकेत हैं। *चाणक्य पूरी मे बन रहे अवैध निर्माणकर्ता पर मुकदमा दर्ज* : सेक्टर 1 में पहले मकान संख्या 2/1 पर सील लगाई गई थी, जो अब हट चुकी है और निर्माण कार्य पूरा भी कर लिया गया है। वहीं सेक्टर 2 में 20/2, सेक्टर 6 में 533/6, सेक्टर 9 में 9/10 और सेक्टर 11 में 14/11 पर भी तेजी से निर्माण कार्य जारी है। स्थानीय निवासियों ने यह भी सवाल उठाया है कि जब भवन संख्या 661/6 पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई और अधिकारियों पर मुकदमा भी दर्ज हुआ, तो अब नए निर्माणों पर चुप्पी क्यों? क्या फिर से कुछ वर्षों बाद इन्हीं निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाएगा और आज के अधिकारियों पर दिखावटी कार्यवाही होगी?नगरवासियों ने आवास विकास परिषद से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए, इन सभी निर्माणों की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि शहर में दोहराव वाली स्थिति उत्पन्न न हो। *अब सवाल यही है! आखिर क्यों मेहरबान है आवास विकास अधिकारी सेक्टर 9/10/11 मे हो रहे निर्माण पर?*
