मुजफ्फरनगर में गुरुवार सुबह गाजियाबाद जिले के कांवड़ियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत्त ट्रक चालक ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्राले में टक्कर मार दी।गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के भंडोला निवासी लगभग 25 कांवड़िए ट्रैक्टर ट्राले में हरिद्वार जा रहे थे। आज सुबह लगभग चार बजे कांवड़ियों ने ट्रैक्टर को हाईवे किनारे खड़ा कर चाय पीने लगे।तभी थोड़ी देर बाद ही मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें ट्रैक्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। भोला रजत पुत्र लीलू, अजय पुत्र राकेश, कुलदीप पुत्र रतनसिंह, जयप्रकाश पुत्र रामलाल और एक मुस्लिम भोला फरदीन पुत्र इलियास निवासी भंडोला थाना भोजपुर मोदीनगर घायल हो गए।उन्हें जिला चिकित्सालय में भेजा गया। रजत, अजय और कुलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया।नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने ओर यातायात निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने हंगामा कर रहे कांवड़ियों को शांत किया। ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया। कांवड़ियों ने मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई की जाए और घायलों का उपचार कराया जाए। गनीमत रही कि सभी 25 कांवड़िए ट्राले में सवार नहीं थे।वहीं, बताया जा रहा है कि ट्रक चालक नशे में धुत होकर ड्राइविंग कर रहा था। भोलों का कहना है कि पुलिस ने एक घंटे का समय मांगा है, मांग पूरी न होने पर वह हाईवे जाम करेंगे।ई-रिक्शा की साईड कांवड़िया को लगने से हंगामादेर रात पुरकाजी कस्बे के पुराने हाईवे के खड़कावाला के निकट पुरकाजी की ओर से जा रही रही ई-रिक्शा की साईड कांवड़िया को लग जाने से हंगामा हो गया। हंगामा देखकर चालक ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। कावड़ियों ने ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में ली है कांवडिये हरिद्वार से नोएडा जा रहे थे।
