पुलिस के अनुसार, बच्ची के पिता को नेहरू विहार की गली नंबर 2 में स्थित दयालपुर में सूटकेस के अंदर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने बच्ची को ब्रीफकेस में छिपाया था और उसे कहीं फेंकने की फिराक में था।
दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद,अमरोहा, मेरठ और अलीगढ़ में छापेमारी कर रही है।
