मेरठ के रोहटा थाने में तैनात दरोगा सनी कुमार को दहेज उत्पीड़न के एक मामले में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया हैदरोगा सनी कुमार रोहटा थाने की कल्याणपुर चौकी पर तैनात है और दहेज से जुड़े एक मामले की विवेचना कर रहा था इस दौरान सनी ने पीड़ित से मुकदमे को रफा दफा करने के लिए डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन की टीम से की, एंटी करप्शन की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज दरोगा सनी कुमार को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है
