कोर्ट के आदेश पारित होने पर मवाना पुलिस द्वारा प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया :

कोर्ट के आदेश पारित होने पर मवाना पुलिस द्वारा प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज सोमवार मवाना नगर के मिल रोड स्थित मवाना कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से आदेश होने पर प्लॉट को कब्जा मुक्त कराया l मौहल्ला कल्याण सिंह के रहने वाले हुसैन पुत्र जीवन अली बनाम मौहल्ला मुन्नालाल के रहने वाले अहसान पुत्र हकीमुद्दीन में प्लॉट संख्या 1354 को लेकर सिविल कोर्ट में विवाद चल रहा था। इस संबंध में सिविल कोर्ट द्वारा तृतीय पक्ष मौहम्मद रिजवान द्वारा पेश किए गए कागजात एवं प्रार्थनापत्र के आधार पर वाद संख्या 30/2005 दर्ज किया गया। विवाद प्रकरण में वाद का निस्तारण करते हुए आदेश आपत्तिकर्ता मौहम्मद रिजवान के खिलाफ जारी किया गया l लेकिन असली मालिक हुसैन के पक्ष में वाद को निस्तारित करते हुए कोर्ट ने प्लॉट को कब्जामुक्त कराकर हुसैन को सौंपे जाने और कार्यवाही की विस्तृत रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी किए थे। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद मवाना कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन संपत्ति को कब्जामुक्त कराया और हुसैन को कब्जा दिलाते हुए कोर्ट में रिपोर्ट आख्या बनाकर भेज दी है। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों का ताता लग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *