यूपी पुलिस का उगाही बाज़ सिपाही और तथाकथित मिलकर करते अवैध वसूली,झूठे प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों को करते हैं गुमराह, कई मुकदमे दर्ज :

यूपी पुलिस का उगाही बाज़ सिपाही और तथाकथित मिलकर करते अवैध वसूली,झूठे प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों को करते हैं गुमराह, कई मुकदमे दर्ज :

यूपी पुलिस का उगाही बाज़ सिपाही और फर्जी पत्रकार मिलकर करते अवैध वसूली,झूठे प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों को करते हैं गुमराह, कई मुकदमे दर्ज ,शिकायत लेकर पीड़ित महिला पहुँची एसएसपी ऑफिस आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही रियाज़ द्वारा कॉलोनी के गेट के बाहर लगी गणेश जी एक मूर्ति को खंडित कर दिया गया था जिसका पीड़ित महिला ने विरोध किया जिसको लेकर सिपाही रखता आ रहा है रंजिश। मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना इलाके में ऐरा गार्डन कॉलोनी में रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही पर गंभीर आरोप लगे हैं । आरोप है कि सिपाही जिसका नाम रियाज़ है ,कॉलोनी में अवैध वसूली करता है । इतना ही नही आरोप है कि सिपाही एक फर्जी पत्रकार के साथ मिलकर अवैध उगाही का नेटवर्क चलाता है । आरोपियों ने कॉलोनी में बाकायदा एक जन सुनवाई केंद्र खोल रखा है जहां वो सीधे- साधे लोगो को गुमराह कर उनकी समस्याओं के निस्तारण के नाम पर उनसे पैसे ऐंठते हैं । आरोपी सिपाही पर कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था ।जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन आरोपी ने सांठगांठ कर झूठे मेडिकल दस्तावेज आदि प्रस्तुत कर अधिकारियों को गुमराह कर खुद की बहाली करा ली । अब आरोपी सिपाही और कथित पत्रकार मिलकर महिला और उसके परिजनों पर आए दिन झूठे प्रार्थना पत्र अधिकारियों के यहां दिलवाता है । आज पीड़ित महिला शिकायती पत्र लेकर एसएसपी ऑफिस पहुँची और उसने सिपाही और उसके साथी प्रदीप शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल, थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी के ऐरा गार्डन कॉलोनी में पीड़िता महिला रहती है ।आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाले यूपी पुलिस के सिपाही रियाज़ द्वारा कॉलोनी के गेट के बाहर लगी गणेश जी एक मूर्ति को खंडित कर दिया गया था जिसका पीड़ित महिला ने विरोध किया था । सिपाही के काले कारनामों को उजागर करते हुए सिपाही और उसकी पत्नी सलमा के ख़िलाफ़ पीड़ित महिला ने एक मुकदमा दर्ज कराया था । जिसके बाद अधिकारियों ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया था । इसी को लेकर आरोपी सिपाही पीड़िता से रंजिश रखता आ रहा है । आरोप है कि सिपाही आये दिन पीड़िता और उसके भाइयों के खिलाफ झूठे प्रार्थना पत्र देता है । ताकि पीड़िता अपना मुकदमा वापस ले ले । इतना ही नही सिपाही एक फर्जी पत्रकार जिसका नाम प्रदीप शर्मा है उसके साथ मिलकर झूठे प्रार्थना पत्रों के आधार पर झूठी ख़बरें बनाकर उनकी वीडियो बनाकर वायरल करता है । कुछ दिन पहले भी कथित पत्रकार ने खालसा इंटर कॉलेज की हिजाब की एक झूठी ख़बर प्रकाशित की थी जिसकी शिकायत खालसा इंटर कॉलेज के प्रबंधन ने सिविल लाइन थाने में की थी । बताया जाता है कि प्रदीप शर्मा नाम के फर्जी पत्रकार पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और कई मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं । लेकिन बावजूद इसके वो पत्रकार होने का रौब दिखाकर स्थानीय पुलिस का संरक्षण प्राप्त कर लेता है । आरोपी सिपाही और कथित पत्रकार पीड़ित महिला और उसके परिजनों को लगातार धमकी देते हैं और झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देते हैं । इस मामले में अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ित महिला को कार्रवाई का भरोसा दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *