अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज बुधवार मवाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में बाइक पर सवार जा रहे दंपति को दूसरी बाइक चालक जो शराब के नशे में धुत होने के कारण दंपति की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई l जिसमें नवजात बच्चे को गंभीर रूप से चोटे आई l घायल दंपति ने नशे में दूध बाइक सवार को पड़कर मवाना कोतवाली को सौंप दिया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव महमूदपुर सिखेड़ा गांव का रहने वाला सपेरे रवि पुत्र बल्ली अपनी माता की दवाई लेने के लिए मां संतोष व पत्नि रवीना और नौ माह के बच्चे दिव्यांश के साथ स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से मेरठ गया था। मेरठ से वापस लौटते समय जैसे ही वो गणेशपुर गांव पहुंचा तभी सड़क का गड्ढा बचाने के लिए उसने बाइक की रफ्तार हल्की कर दी और पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे शराब के नशे में धुत दूसरी बाईक पर सवार लेखराज पुत्र मदनपाल ग्राम कोहला ने दंपति की मोटरसाइकिल में भीषण टक्कर मार दी टक्कर लगने से पूरा परिवार सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। राहगीरों ने टक्कर मारने वाले दोनों लोगों को पकड़कर लिया घायल महिला रवीना ने शराबी लेखराज को मजबूती से पकड़ लिया और थाना मवाना पुलिस को सौंप दिया l मवाना पुलिस ने घायल परिवार को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना भिजवाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को हायर सेंटर रैफर कर दिया। वहीं नौ महीने के बच्चे दिव्यांश को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया l
