स्थानीय लोगो के लिये ओयो होटल बनते जा रहे मुसीबत, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल, वीडियो वायरल
मेरठ । ओयो होटलो का गढ़ कहे जाने वाले मेरठ में थाना कंकरखेड़ा व थाना जानी की शोभापुर चौकी क्षेत्र प्रथम स्थान पर है यहाँ रोहटा रॉड व दुपहिया रॉड बागपत रोड सहित अन्य कई जगहों पर कई बार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने छापेमारी की कार्यवाही भी की ओर दर्जनों होटल बंद भी कराये। लेकिन बावजूद इसके यहाँ हर रोज जिस्म की खरीद फरोख्त होती है और पुलिस कार्यवाही के नाम पर अनजान हो जाती है। बीते दो दिनों से थाना कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल होलीडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। होटल मालिक नियमित रूप से दर्जन भर कॉल गर्ल्स को होटल में रखता है। वायरल वीडियो में होटल में चल रही अनैतिक गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। इस मामले में सबसे हैरानी की बात यह है कि थाना कंकरखेड़ा और शोभापुर चौकी पुलिस को इस वायरल वीडियो सहित ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं होती है। उक्त मामले पर एसपी सिटी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जबकि स्थानीय लोगो के आरोप है कि सब कुछ पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है और पुलिस को पहले से इस अवैध धंधे की जानकारी है,लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई। वही वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस कार्रवाई की बात कर रही है।
