- हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सोसायटी के रजिस्टर्ड दस्तावेज सौंपे
- एसडीएम के सामने ही दोनों पक्षों में हुई गर्मा गर्मी
- एसडीएम ने दिया जांच कमेटी बनाने का आश्वासन
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज आज आज
आज शुक्रवार मवाना तहसील परिसर में रामराज हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हाउसिंग सोसायटी के रजिस्टर्ड दस्तावेज सौंपते हुए उचित कार्यवाही की मांग उठाई l
रामराज कस्बे की रामराज हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मेरठ पहुंचकर जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह से मुलाकात की जिलाधिकारी ने सोसायटी को लोगों को मवाना तहसील भेजा जिसके बाद सभी पदाधिकारी तहसील पहुंचकर मवाना उप जिलाधिकारी दीपक माथुर से मिले और उन्हें रामराज हाउसिंग सोसायटी के रजिस्टर्ड दस्तावेज सौंपते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की l
हाउसिंग सोसायटी के सभापति सरदार अमृतपाल सिंह ने उप जिलाअधिकारी को बताया कि वर्ष 1949 में उनकी हाउसिंग सोसायटी रजिस्टर्ड गई थी लेकिन वर्ष 1984 के दंगों के बाद से निष्क्रिय चल रही थी जिसके चुनाव के लिए अपील की गई जिस पर चुनाव आयोग ने सोसायटी का चुनाव कराकर कमेटी गठित कर दी l इसमें वो खुद सभापति हैं कुछ भूमाफिया किस्म के लोग दस दस रुपए के स्टांप पर लोगों को कब्जाकर जमीनें बेच रहे हैं जबकि इनमें से एक भाजपा नेता ने खुद ईदगाह की जमीन पर कब्जा कर रखा है l
हद तो जब हो गई जब उप जिलाधिकारी के सामने दोनों पक्षों में गर्म गर्मी हो गई l बड़ी मुश्किल से उप जिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को शांत किया l
दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम दीपक माथुर ने जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया.और कहा कि पंद्रह तारीख में खुद मौका मुआयना करूंगा और प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी करूंगा कमेटी जो रिपोर्ट देगी उसके आधार पर कार्यवाही होगी l
