मुरादाबाद में दबंगों ने 4 पुलिस जवानों को बंधक बना लिया था, जब वे एक युवक को पेश होने के लिए बुलाने गए थे। इस मामले में भारत समाचार की खबर का बड़ा असर हुआ, जिसके बाद महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना मझोला थाना क्षेत्र के राम तलैयाक्षेत्र की है।
