ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की महानगर कमेटी का हुआ गठन :

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की महानगर कमेटी का हुआ गठन :


अशोक सोम बने मंडल प्रभारी संदीप कुमार बने महानगर अध्यक्ष तो वहीं विपिन कुमार हरित को महामंत्री का पदभार सौंपा गया।

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन मंगलवार को सर्किट हाउस मेरठ में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव तोमर एवं कुशल संचालन जिला महामंत्री शिवकुमार शर्मा ने किया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी के द्वारा मेरठ महानगर टीम का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक सोम को अतिरिक्त प्रभार देते हुए महानगर जिला प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया संदीप कुमार को महानगर अध्यक्ष एवं विपिन कुमार हरित को महामंत्री का दायित्व दिया गया ,महानगर अध्यक्ष एवं महामंत्री के सुझाव पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश राजपूत को बनाया गया, वहीं संदीप चौहान हैदर मेहंदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। विशू सिंघल को संगठन मंत्री, सुनील कुमार राशीद, नरेंद्र को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी वसीम खान तो सह मीडिया कर्मी अक्षय सोनकर और आसिफ खान को बनाया गया महानगर मीडिया प्रभारी का दायित्व वरिष्ठ फोटोग्राफर बीरू को दिया गया। बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सिकंदर को जिला उपाध्यक्ष एवं रामकृष्ण रघुवंशी को जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। जिला कार्यकारिणी में अंकित शर्मा, अशोक कुमार, ललित कुमार, शाहीद जानी को भी रखा गया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संरक्षक दयाचंद वर्क ने कहा कि एक संगठन सभी का होता है और उससे जुड़े हुए सभी की पहचान संगठन से होती है संगठन में कभी भी मालिक बनकर न रहे संगठन में कोई भी कार्य कर्ता छोटा नहीं होता है।
प्रदेश संरक्षक श्रीकांत अस्थान जी ने संबोधित करते हुए कहा की पत्रकार कोई भी ऐसा काम ना करें जिसमें उसके अंदर नकारात्मक प्रभाव पड़े नई कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि नहीं पदाधिकारी को ऊर्जावान कम करें जिससे एक आदर्श स्थापित हो सके।
राष्ट्रीय महामंत्री हरेंद्र चौधरी ने नए कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में संगठन का विस्तार बहुत तेजी से हुआ है और शीघ्र ही भंग करी गई प्रदेश कार्यकारिणी में योग्य पत्रकार साथियों का समावेश किया जाएगा।
प्रदेश संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार रवि शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को अपनी पहचान स्वयं बनानी होगी पत्रकारिता नाम के लिए नहीं काम के लिए करें ,पत्रकार कोई छोटा बड़ा नहीं होता।
राष्ट्रीय संरक्षक दया चंद्र वर्क , मनोज कुमार कश्यप, प्रदेश संरक्षक रवि शर्मा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश कुमार ,प्रदेश संगठन मंत्री रामबाबू दुबे, प्रदेश सचिव अभिषेक द्विवेदी, क्षेत्रीय प्रभारी उदयवीर सिंह, विनोद गोस्वामी,क्षेत्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष, पंकज शर्मा ,जाकिर तुर्क , प्रमोद तेवतिया, राजवीर सिंह मलिक, अनिल कुमार विश्वकर्मा, विपिन कौशिक ललित सिंह हरविंदर सिंह मोहम्मद शाकिर फरीदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *