मेरठ: मुस्कान की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बढ़ा मामला, अब जमानत पर उठे सवाल: मेरठ! अपने पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या करने वाली मुस्कान की पॉजिटिव रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी अब जो सबसे बड़ी अपडेट सामने आई है, वह यह कि मुस्कान की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, यानी वह गर्भवती है। इस रिपोर्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
- सबसे बड़ा सवाल: बच्चा किसका ? –
अब पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बच्चा किसका है? मुस्कान ने अभी तक किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया है, जिससे जांच और कानूनी प्रक्रिया दोनों पेचीदा हो गई हैं।
. जमानत पर अड़चनें –
अब सवाल ये है कि क्या मुस्कान को जल्दी बेल मिल पाएगी? क्योंकि रिपोर्ट के बाद मामला गंभीर हो गया है। दूसरी ओर, अब तक मुस्कान से मिलने कोई भी परिजन या जानकार नहीं आया है, जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि जमानत कौन देगा? यदि कोई जमानती सामने नहीं आया, तो मुस्कान को कुछ दिन और जेल में रहना पड़ सकता है।
पुलिस जांच जारी, डीएनए टेस्ट की संभावना –
सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब डीएनए टेस्ट कराने पर विचार कर रही है ताकि बच्चे के पिता की पहचान की जा सके। ज़मानत तो दूर मुस्कान की मां ने कहा हमारे लिए मर गई:
मुस्कान की मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद ने कहा- हमारा
मुस्कान से अब कोई संबंध नहीं है। मुस्कान हमारे लिए
मर चुकी है। जिस दिन उसने एक पराए लड़के के लिए
अपने पति सौरभ को मार डाला, उसी दिन हमारे संबंध
खत्म हो गए। मुस्कान के होने वाले बच्चे से हमारा ताल्लुक नहीं
है। हम उसकी ज़मानत तो दूर मिलना भी नहीं चाहते हैं!
वो प्रेग्नेंट है तो यह बच्चा किसका है? हम कुछ नहीं
जानना चाहते। हम मुस्कान और उसके बच्चे को
स्वीकार नहीं करेंगे। मगर पीहू का हम पूरा ख्याल रखेंगे।
अच्छी परवरिश देंगे।
