अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने जताई अपनी हत्या की आशंका जताई और पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग उठाई। मवाना क्षेत्र के ग्राम सीना और वर्तमान में भैंसा रोड़ की आदर्श नगर कालोनी के रहने वाले आकाश गुर्जर पुत्र राजवीर सिंह ने थाना मवाना में तहरीर सौंपते हुए बताया कि वो भारतीय जनता पार्टी का सदस्य है। बीती 31 मार्च को सुबह करीब 4.40 पर वो अपनी पत्नी के साथ बाईक पर सवार होकर मंदिर जा रहा था तभी उसकी बाइक के पीछे छोटा मवाना से फिटकरी गांव तक दो बाईकों पर सवार चार लोगों ने रेकी की और हमला करने की भी कोशिश की लेकिन वो बाल बाल बच गया। वापस आते समय मवाना खुर्द पुलिस चौकी के पास चार से पांच लड़कों ने बाहर खड़े होकर मेरी पहचान करते हुए व हथियारों लहराते हुए गाली गलौज कर के कहा कि आकाश गुर्जर हम तेरी हत्या कर देंगे। आकाश ने कहा कि मैं किसी तरह वहां से बचकर वापस घर आ रहा था तो उन्होंने दोबारा मोटरसाइकिल का पीछा किया और कस्बे में भीड़ अधिक होने के कारण सभी लोग वहां से चले गए। आकाश ने बताया कि क्षेत्र का एक कद्दावर नेता उनसे पुरानी रंजिश रखता है और मेरी हत्या करवाने का राजनीतिक षडयंत्र रच रहा है वो मेरी हत्या भी करवा सकता है। आकाश गुर्जर मैं कहा कि अगर पुलिस ने 48 घंटे में यह कैसे नहीं खोला और उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी l थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने मामले की जांच कर पीछा करने वाले लोगों की पहचान कर उचित कार्यवाही कराए जाने का आश्वासन दिया है।
