अमित कम्बोज संवाददाता ।
मवाना क्षेत्र के तिगरी मार्ग पर स्थित रजवाहा सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से बुधवार देररात एक कोने से टूट गया l जिसकी वजह से भारी मात्रा में रजवाहे का पानी किसानों की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल में भर गया l इस वजह से किसानों का लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण प्रदीप कुमार,नरेंद्र,सतीश आदि ने बताया कि उन्होंने पूर्व में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया था कि रजवाहा टूटना शुरू हो गया है। इसकी मरम्मत करा दी जाए तो ये टूटने से बच सकता है लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी जिसकी वजह से बुधवार देररात रजवाहा टूट गया और करीब आठ से दस फीट चौड़ा हॉल खुल गया और रजवाहे का सारा पानी खड़ी हुई गन्ने और गेहूं की फसल में भर गया। जिससे किसानों का लाखों रूपये का नुकसान हो गया है किसानों ने जिम्मेदार सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने और नुकसान हुई फसल के मुआवजे की भी मांग की है।
