अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ अंग्रेजी माध्यम के प्रथम तल का निर्माण कार्य प्रारंभ ।
आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज में नवरात्रों में सर्वप्रथम विद्यालय में नए सत्र के कुशल संचालन एवं छात्र-छात्राओं की उन्नति के लिए यज्ञ किया गया l जिसमें समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की उन्नति के लिए यज्ञ में आहुति दी उसके उपरांत अंग्रेजी माध्यम के प्रथम तल पर निर्माण कार्य की नींव रखी गई नियम अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 6 एवं 7 की छात्राओं के द्वारा रखी गई जिसमें विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मवाना के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक , प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, उपप्रबंधक शैवाल दुबलिश, नितिन रस्तोगी, सुनील राजवंशी , अमित रस्तोगी, आलोक रस्तोगी तथा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह, कोर्डिनेटर अन्जू सिंह ने नीम के कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया l विद्यालय में माध्यमिक विद्यालय में जनपद में सर्वाधिक छात्र संख्या होने के कारण कक्षों की संख्या लगातार काम पडती जा रही है छात्र-छात्राओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंध समिति के द्वारा प्रथम तल का निर्माण करने का निर्णय लिया गया इसके कार्य का शुभारंभ विधिवत रूप से कर दिया गया है l आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से चीफ प्रॉक्टर कृष्ण चंद, मीनाक्षी, कोऑर्डिनेटर निष्ठा , निपेन्द़ कुमार भटनागर , विशेष रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा l
