MEERUT:अवैध होर्डिंग लगवाने को लेकर भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगे भाजपा के कार्यकर्ता दिखाई दबंगई की गाली गलौज हुआ मुकदमा दर्ज :

MEERUT:अवैध होर्डिंग लगवाने को लेकर भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगे भाजपा के कार्यकर्ता दिखाई दबंगई की गाली गलौज हुआ मुकदमा दर्ज :

रिपोर्ट लोकेश कुमार।

अवैध होर्डिंग लगवाने को लेकर भाजपा सरकार को बदनाम करने में लगे भाजपा के कार्यकर्ता दिखाई दबंगई की गाली गलौज हुआ मुकदमा दर्ज।

मेरठ। महानगर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। अनुबंध में 20 हजार वर्गमीटर में 361 यूनिपोल हैं और दो हजार से ज्यादा यूनिपोल लगाकर कमाई की जा रही है। वहीं, पार्षदों ने निगम अफसरों की मिलीभगत से अवैध होर्डिंग लगाने का आरोप लगाया है। इसके चलते मंगलवार को निगम की टीम ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाया। साकेत एलआईसी के पास अवैध होर्डिंग हटाया तो निगम की टीम के साथ भाजपाइयों ने अभद्रता कर दी। निगम के संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम की तहरीर पर भाजपा कार्यकर्ता अमर शर्मा और राहुल कस्तला सहित 20-25 अज्ञात पर सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया गया है।एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि संपत्ति अधिकारी के मुताबिक वर्तमान में नगर निगम और अभिनव एडवरटाइजिंग एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड के साथ होर्डिंग का अनुबंध है। ठेके के अनुबंध की शर्तों के अनुसार अवैध होर्डिंग पर हटाने की कार्रवाई की जानी है। मंगलवार को निगम की टीम साकेत स्थित एलआईसी कार्यालय साकेत के सामने पहुंची। वहां से अवैध होर्डिंग हटाने शुरू कर दिए गए। भोलानाथ गौतम ने बताया कि होर्डिंग हटाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता अमर शर्मा और राहुल कस्तला के साथ 20-25 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मौके पर पहुंचे गए। आरोप है कि होर्डिंग हटाने वाली टीम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। होर्डिंग हटाने के बाद पुलिस ने दोनों भाजपा के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अभी तक इनकी गरफ्तारी नहीं कर पाई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *