रिपोर्ट लोकेश कुमार।
उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद मेरठ के शास्त्री नगर स्थित कार्यालय की नाक के नीचे अवैध निर्माण बनकर तैयार हो गया और अधिकारी उसे बनता हुआ देखते रहे यह अवैध निर्माण उस स्थान पर बन रहा है जहां से परिषद के सभी अधिकारियों की नजर निकलते बढ़ाते उक्त निर्माण पर पड़ती है किंतु उसके पश्चात भी यह निर्माण बनकर तैयार हो गया और अधिकारी इस पर लौपा पोती करने में लगे हुए है। शास्त्री नगर के सेक्टर 9 में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद का वृत कार्यालय है जिसमें संपत्ति अधिकारी परिषद के उपायुक्त तीन अधिशासी अभियंता तथा सबसे ऊपर अधीक्षण अभियंता का कार्यालय इस बिल्डिंग में है परिषद की बिल्डिंग के निकट ही काफी समय पूर्व आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक कंपलेक्स तैयार हो गया था यह बहुत पुरानी बात है किंतु नया मामला यह है कि प्रथम तल पर तो पूर्व में ही आवासीय भूखंड पर व्यावसायिक निर्माण था किंतु प्रथम तल पर परिसर के मालिक ने नया निर्माण प्रारंभ कर दिया और देखते ही देखते प्रथम तल पर कई व्यवसायिक दुकान या ऑफिस बनकर तैयार कर दिए यह सब होता रहा और परिषद के अधिकारी जो की दिन में काम से कम चार बार कार्यालय से निकलते हैं उन्होंने इस निर्माण की अनदेखी कर दी और देखते ही देखते पूरा निर्माण बनकर तैयार हो गया। संदीप कुमार अवर अभियंता निर्माण खंड एक आवास एवं विकास परिषद मेरठ ने बताया कि इस अवैध निर्माण को नोटिस दिया जा चुका है ध्वस्तीकरण से पूर्व जितनी भी कार्रवाई होती है वह की जा चुकी है केवल बुलडोजर लेकर ध्वस्त करना ही बाकी रह गया है जो की शीघ्र ही किया जाएगा।
