बदमाशों द्वारा ताबा तोड़ फायरिंग से दहला हस्तिनापुर क्षेत्र एक की हुई मौत दूसरा गंभीर घायल :

बदमाशों द्वारा ताबा तोड़ फायरिंग से दहला हस्तिनापुर क्षेत्र एक की हुई मौत दूसरा गंभीर घायल :

अमित कम्बोज संवाददाता।

बदमाशों द्वारा ताबा तोड़ फायरिंग से दहला हस्तिनापुर क्षेत्र एक की हुई मौत दूसरा गंभीर घायल*।

पुरानी रंजिश के चलते दिया घटना को अंजाम* गांव में मचा अफरा तफरी का माहौल ।

मवाना आज बुधवार मवाना के हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के ग्राम लतीफपुर में पुरानी रंजिश के चलते शाम के समय बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैला दी। गोली लगने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थाना हस्तिनापुर पुलिस दोनों घायलों को मवाना के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लतीफपुर के रहने वाले मृतक 27 वर्षीय परमजीत पुत्र छगन सिंह 25 वर्षीय गुरमुख सिंह पुत्र सत्तू सिंह के साथ पक्षी मार्किट में घूम रहा था। परिजनों के अनुसार मच्छी मार्केट में घूम रहे परमजीत और उसके साथी पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोली चल घायल कर दिया। दोनों घायल युवा को परिजन में मवाना निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे जहां चिकित्साको ने परमजीत को मृत घोषित कर दिया वही जबकि दूसरे घायल गुरमुख सिंह को भी कमर के पास गोली गली है। हालात को गंभीर देखते हुए मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया वहीं पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है मृतक की पत्नी पायल ने आरोप लगाया है कि लतीफपुर गांव का वर्तमान प्रधान उनके पति को पहले भी मर्डर के आरोप में जेल भिजवा चुका है और वो लगातार उनसे रंजिश रखता है और गांव में धमकी देता था कि अमरजीत को मरवा दूंगा आज उसने अपनी बात सच साबित कर दी और किराए के गुंडे मंगवाकर उसके पति की हत्या करवा दी है। मृतक की पत्नी ने बदहवास हालत में मीडिया को जानकारी दी है वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ अभिषेक पटेल मामले की जांच में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *