रोड क्रॉस करते हुए बुजुर्ग को मेरी प्राइवेट बस ने टक्कर गंभीर घायल :

रोड क्रॉस करते हुए बुजुर्ग को मेरी प्राइवेट बस ने टक्कर गंभीर घायल :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।

आज रविवार मवाना क्षेत्र के मवाना खुर्द मे मेरठ से आ रही प्राइवेट बस ने रोड क्रॉस करते हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार कर फरार हो गया गंभीर घायल व्यक्ति को मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राफन निवासी प्रदीप पुत्र धर्म सिंह ने बताया कि वह मवाना खुर्द मे रोड क्रॉस कर रहा था कि अचानक मेरठ की तरफ से आई प्राइवेट बस UP 15 BT 7549 ने उसको टक्कर मार कर तेज गति से मवाने की ओर फरार हो गया l जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया l आने जाने वाले राहगिरो द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को कर दी गई l पुलिस द्वारा गंभीर घायल को तुरंत एंबुलेंस द्वारा मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कर दिया गया l
कुछ राहगीर जो अपनी प्राइवेट कर से आ रहे थे उन्होंने अपनी गाड़ी तुरंत प्राइवेट बस के पीछे लगा दी l और मवाना पुलिस चौकी पर पहुंचते ही बस के आगे गाड़ी लगा दी l और साथ वहां खड़ी पुलिस को सूचित किया l पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्राइवेट बस मैं पहुंचे इतने मे ड्राइवर व कंडक्टर वहां से भाग चुके थे l पुलिस ने बस को अपनी हिरासत में ले लिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *