रिपोर्ट लोकेश कुमार ।
मेरठ में धीरेंद्र शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे: 5 राज्यों से 15 लाख लोग पहुंचेंगे, आखिरी दिनों में CM योगी भी आएंगे।
मेरठ में 5 दिन तक हनुमंत कथा हो रही है। बागेश्वर धाम के मुख्य आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री मेरठ पहुंचे हैं। 25 से 29 मार्च तक 5 दिन चलने वाली कथा में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। यहां रुद्रावतार हनुमान के चरित्र, उनकी जीवन लीलाओं के प्रसंग सुनाए जाएंगे। हर दिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा सुनाई जाएगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की वेस्ट यूपी में यह पहली कथा है। पंडाल सज चुका है, इसमें 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की वेस्ट यूपी में यह पहली कथा है। पंडाल सज चुका है, इसमें 1 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। पदाधिकारियों ने CM योगी से मुलाकात की। उन्होंने कहा- 28 या 29 मार्च को अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मेरठ आ सकते हैं आयोजन कर रहे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों का दावा है कि यूपी के अतिरिक्त, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार से लोग कथा सुनने के लिए पहुंच रहे हैं।
