पहाड़पुर ग्राम में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष खूब चले धारदार हथियार ।
अमित काम बहुत संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में धारदार हथियारों के साथ खूनी संघर्ष हुआ l मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत स्वास्थ्य संबंधीय केंद्र में भर्ती कराया l डॉक्टर ने प्रथम उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए तीन लोगो को मेरठ रेफर कर दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी मवाना खुर्द के ग्राम पहाड़पुर में रविवार सुबह संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया l खूनी संघर्ष में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल दोनों पक्षों की तरफ से थाना मवाना में सौंपी गई l तहरीर पुलिस ने घायलों की डॉक्टरी कराकर मामले की छानबीन शुरू की l पहाड़पुर के रहने वाले दीपक व अंकुर पक्ष में संपत्ति को लेकर विवाद चला आ रहा है l दोनों पक्षों के दीपक पुत्र महेंद्र सिंह ने थाना मवाना में तहरीर देते हुए बताया कि अंकुर व उनका एक विवाद जेएम मवाना न्यायालय में एक वाद विचाराधीन है जिसे लेकर अंकुर पक्ष उनसे रंजिश रखता है रविवार सुबह अंकुर पक्ष के पांच से छह लोग हाथों में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर पर चढ़ आए तथा आते ही उनके परिवार पर जमकर वार किया तथा जान से मारने की नीयत से सिर में डंडों से वार कर घायल कर दिया जिससे उसके पिता महेंद्र व उसका भाई जयंत गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं दूसरे पक्ष अंकुर की तरफ से भी दीपक पक्ष के खिलाफ तहरीर देते हुए जानलेवा हमला करने की बात कही गई है उधर वहीं आनंदपाल पुत्र धूम सिंह की तरफ से भी तहरीर दी गई l और बताया कि महेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह के परिवार पुराने टाइम से उनसे रंजिश रखता है और और मवाना कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा है उन्होंने ही मारपीट की घटना को पहले अंजाम दिया l आनंदपाल ने बताया कि उनका पुत्र हर्षवर्धन उर्फ कालू मोटरसाइकिल से जब घर से बाहर निकाला तो रास्ते में दीपक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी l कुछ समय बाद महेंद्र और दीपक और उनके साथ 10 12 परिवार के ही व्यक्ति मिलकर लाठी डंडे धारदार हथियार लेकर घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी l जिसमें दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर घायल हो गए l पुलिस ने तीनों घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से एक घायल को गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया गया l मवाना थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है l और जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी l
