*आज दिनांक 22.03.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ द्वारा थाना बहसूमा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेख, मालखाना, हवालात, महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, बैरिक, मैस आदि का निरीक्षण किया गया एवं थाने पर लम्बित मामलों के त्वरित निस्तारण, अभिलेखों के बेहतर रखरखाव तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी बहसूमा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।*
