शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया शोषण : मेरठ :

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया शोषण : मेरठ :

शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया शोषण : मेरठ! गंगानगर में एक युवक ने पड़ोस की युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया।आरोपी ने होटल में मोमबत्ती जलाकर फेरे लेने का नाटक भीकिया और जल्द ही सार्वजनिक शादी का वादा किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने खुद को किसान नेता बताते हुए वीडियो कॉल पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पुलिस में शिकायत करने की बात कहने पर उसने अश्लील वीडियोवायरल करने की धमकी दे दी।पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने मंगलवार कोएसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *