केरल के कॉलेज में पुलिस का छापा, हॉस्टल से मिला 2 किलो गाँजा और कंडोम। SFI का सदस्य पकड़ाया छात्रों को करता था सप्लाई :

केरल के कॉलेज में पुलिस का छापा, हॉस्टल से मिला 2 किलो गाँजा और कंडोम। SFI का सदस्य पकड़ाया छात्रों को करता था सप्लाई :

केरल के कॉलेज में पुलिस का छापा, हॉस्टल से मिला 2 किलो गाँजा; कंडोम भी: SFI का सदस्य पकड़ाया, छात्रों को करता था सप्लाई

केरल के एक कॉलेज में पुलिस ने गाँजे की बड़ी मात्रा पकड़ी है। कोच्चि में कलामेस्सारी के पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार (13 मार्च , 2025) को पुलिस ने एक छापा मारा। सुबह 9 बजे से चालू हुई यह छापेमारी शाम तक चली। कॉलेज के हॉस्टल में 2 कमरों में पुलिस को यहाँ गाँजा मिला।पुलिस को बरामद हुए गाँजा की मात्रा 1.9 किलोग्राम है। इसके साथ ही पुलिस ने इस कमरे से तराजू भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया है कि यह गाँजा कमरे में बेचने के लिए रखा गया था। गाँजा कॉलेज में पढ़ने वाले बाकी छात्रों को बेचा जाता था। बरामद हुआ गाँजा होली के लिए लाया गया था।हॉस्टल के भीतर से कंडोम भी मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि यह कमरे अविराज और आदित्य नाम के छात्रों के हैं। गाँजा लाने वाले आरोपित की पहचान पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक वामपंथी छात्र संगठन SFI का सदस्य भी है। पुलिस ने बताया हैकि तीन छात्र मौके पर से भाग भी गए।पुलिस ने इस हॉस्टल से कई शराब की बोतल भी बरामद की हैं। अब कॉलेज ने इस मामले में जाँच करने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *