मवाना टाईम्स न्यूज।
पत्रकारों ने दिवंगत राघवेंद्र वाजपेई को दी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बृहस्पतिवार मवाना के तहसील रोड़ पर स्थित शहीद चंद्रभान वाटिका में बुधवार शाम ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा सीतापुर में माफियाओं द्वारा दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की निर्मम हत्या के विरोध में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने सम्बोधन में तहसील अध्यक्ष रजनीश विश्वकर्मा ने कहा कि माफियाओं ने बड़ी ही बेरहमी से राघवेंद्र की हत्या कर दी इससे सम्पूर्ण पत्रकार जगत में रोष है। तहसील महामंत्री संचित अरोड़ा ने कहा कि यूपी सरकार जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे ताकि पत्रकार खुद को सुरक्षित रखते हुए पत्रकारिता कर सकें।तहसील संगठन मंत्री अमित विश्वकर्मा ने कहा कि यूपी सरकार पत्रकारों की सुरक्षा करने में फेल साबित हुई है पत्रकार को इंसाफ मिले। तहसील उपाध्यक्ष इसरार अंसारी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है पत्रकार सच्चाई लिखने के लिए अपनी जान पर खेलकर मजलूमों की आवाज बुलंद करते हैं। लेकिन पत्रकारों की आवाज बुलंद करने के लिए कोई नहीं है.प्रदेश सरकार जल्द ही पत्रकारों की सुरक्षा मुहैया कराए। इस दौरान रजनीश विश्वकर्मा,संचित अरोड़ा,इसरार अंसारी,प्रिंस रस्तौगी,प्रखर शर्मा,दीपक शर्मा,अमित शर्मा,अशोक चौहान,नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।
