N H 34 पर भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत एक गंभीर घायल* एक हुआ गंभीर रूप से घायल, मेरठ किया रेफर।* कर सवार ने मारी दो बाईको को में मारी जबरदस्त सामने की टक्कर अमित कम्बोज संवाददाता मवाना मवाना खुर्द बहसूमा बाईपास एनएच 34 पर स्थित गांव कोहला के पास अनियंत्रित कार सवार ने दो बाईकों में टक्कर मार दी l भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई तथा एक युवक की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार देते हुए मेरठ पीएल शर्मा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाईकों पर सवार होकर चार युवक मेरठ सेमीरापुर के गांव पुट्ठी इब्राहिमपुर जा रहे थे जैसे ही वह नेशनल हाईवे 34 पर ग्राम कोहला के करीब पहुंचे तो तभी दोनों मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। दोनों मोटरसाइकिल आपस में भेजने के बाद कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा तथा दोनों ही मोटरसाइकिल सामने से आ रही कर से टकरा गई। सूचना पाकर मौके परपहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगो में नदीम पुत्र तस्लीम, शेरू पुत्र नसरा, सलमान अमीरू सभी निवासी ग्राम पुठी इब्राहिमपुर की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल समीर पुत्र शाहिद को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देते हुए मेरठ पीएल शर्मा अस्पताल में रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक इस बाबत कोई तहरीर आदि नहीं दी गई थी तथा नाम आदि की जानकारी भी सूत्र द्वारा जुटाए गई है।
