आज दिनांक 24 फरवरी को मोदीनगर के ग्राम सीकेडा हज़ारी में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष देववृत धामा के नेतृत्व मे मोदीनगर क्षेत्र का 13वां पीडीए चर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बाबा साहेब के जीवन काल, संविधान मे दिए गए हक़, अधिकारों और उनपर मड़रा रहें खतरे और भाजपा सरकार द्वारा उन्हें छीनने कि कोशिश पर चर्चा, पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी की योजनाएं, नीयत के दलितो हकों हकूकों के लिए किये जा रहे संघर्ष पर चर्चा कि गई।देववृत धामा ने वर्तमान सरकार को जनविरोधी खासकर दलित, पिछड़ा विरोधी करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों व बाबा साहेब के अन्य अनुयायियों को नफरत कि दृष्टि से देखती है इनकी हर योजना कमेरा वर्ग के खिलाफ रही है, निजीकरण के नाम पर सरकारी संस्थाओं का बन्दर बाँट चल रहा है, स्कूल बंद किये जा रहें हैं उनके पैसे मेलों मे लगाए जा रहें हैं,सभासद प्रदीप शर्मा, व्यापार सभा के जिला सचिव अंकुर सक्सेना, एडवोकेट संजीव कौशिक ने कहा कि पिछली सरकार में मान्य आजम खान साहब द्वारा महाकुम्भ मेले की व्यवस्था की गई थी जिसमें इस तरह की कोई घटना नहीं घटित हुई एक छोटी सी घटना रेलवे स्टेशन पर हुई थी उसपर भी आज़म खान ने स्तिफे कि पेशकश कर दी थी, लेकिन ये इतने बेशर्म हैं कि माफ़ी तक नहीं मांगी खेद तक नहीं जताया ।विधानसभा सचिव मुनीश ठेकेदार व बादल ठेकेदार, राजकुमार, संजय, देवनारायण, अखिलेश, सचिन, फूलचंद, रिजवान कस्सार, अभिषेक खन्ना आदि ने मुख्य रूप से विचार रखे।
