हर-हर महादेव के नारों से गूंजने लगा है गंगनहर मार्ग :

हर-हर महादेव के नारों से गूंजने लगा है गंगनहर मार्ग :

अमित कम्बोज संवाददाता

हर-हर महादेव के नारों से गूंजने लगा है गंगनहर मार्ग अमित कम्बोज संवाददाता मवाना महाशिवरात्रि में कुछ दिन से शेष रहने के चलते कांवड़ियों के जत्थे गंगा नहर मार्ग से होकर गुजरने लगे हैं। गंगनहर मार्ग हर-हर महादेव के नारों से गूंजने लगा है। गौरतलब है कि फाल्गुन माह की महा शिवरात्रि 26 फरवरी को है। इसी के चलते काफी संख्या में कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर मवाना गंगनहर मार्ग से बुलंदशहर, हापुड़, एटा, अलीगढ़, खुर्जा आदि के लिए निकलते हैं। शुक्रवार को बुलंदशहर जाने वाले काफी कांवड़ियां हर हर बम बम के जयकारे लगाते हुए गंगनहर मार्ग से होकर निकल रहे हैं l आगामी दिनों में कांवड़ियों के आने की संख्या बढ़ती चली जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *