रिपोर्ट अमित कांबोज
पति के तीन तलाक की धमकी व मारपीट से तंग आकर महिला पहुंची थाने लगाई जान गुहार * योगी राज मे महिला पर अत्याचार ? अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज बुधवार मवाना नगर के चौधरी पूरा मोहल्ला हीरालाल की रहने वाली महिला ने पति द्वारा तीन तलाक व उत्पीड़न से तंग आकर मवाना थाने में तहरीर दी l प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीमा पत्नी सईद अहमद ने बताया कि उसकी शादी को 23 वर्ष बीत गए हैं उसके दो बड़े बच्चे भी हैं एक लड़का जिसकी उम्र 21 वर्ष वह एक लड़की 15 वर्ष है l नसीमा ने बताया कि उसकी शादी 23 वर्ष पहले शाहिद अहमद के साथ हुई थी शुरू के 2 साल तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी l नसीमा के विरोध करने पर पति शाहिद ने उसे घर से भी निकाल दिया जिसको लेकर नसीमा ने पहले भी थाने में प्रार्थना पत्र दिया है l कुछ वर्ष तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा उसके बाद उसके पति ने फिर दोबारा वही मारपीट की हरकतें शुरू कर दीl नसीमा ने बताया कि उसका पति इस हद तक गिर चुका है कि उसके हाथ धरती पर रखकर और खाट रखकर उसे पर बेल्ट से मरता है अगर नसीम अपने माता-पिता को बुलाती है और समझौता करती है तो उनको भी गंदी-गंदी गालियां देता है पिछले कुछ समय से नसीमा को जान से मारने की धमकी दे रहा है। अब नसीमा के पिता की भी मृत्यु हो गई ह अब तक तो वहीं मेरा इलाज व खाने पीने का खर्चा उठा रहे थे। यदि मेरी माताजी मेरी सहायत हेतु आ जाती है तो उसको भी गंदी गंदी गालियां देते हैं। पति ने फोन करके धमकी दी है कि या तो मकान मेरे नाम कर दे अन्यथा तूझे आकर जान से मार दूँगा। पति सईद ने देवर इनाम से मेरे समस्त कपडे उतार कर करके पिटवाया था। ससुर इमरान भी बदतमीजी से मारपीट करता हैl
