अजगर और हिरण पकड़ने मे वन विभाग नाकाम, संसाधनों का उपयोग क्यों नहीं कर रहा वन विभाग :

अजगर और हिरण पकड़ने मे वन विभाग नाकाम, संसाधनों का उपयोग क्यों नहीं कर रहा वन विभाग : मेरठ शहर मे अब तक कुत्तो और बंदरों से ही आम जनता इतनी परेशान थी कि अब पहले सेन्ट्रल मार्किट मे हिरण उसके बाद जागृति बिहार मे अजगर और अब रविवार क़ो फिर से हिरण के दिखने से शहर मे हड़कंप मचा हुआ है! अब तक तेंदुआ आने कि खबर आती थी लेकिन सेन्ट्रल मार्किट मे पांच दिन पहले दिखा हिरण अब लखमीविहार के एक घर में घुसता नजर आया । हालांकि, ये हिरण अभी तक पकड़ा नहीं गया, बताया गया कि लखमीविहार में रहने वाले एक परिवार के घर तक मे हिरण सी सी टी वो ने दौड़ लगता नजर आया । इस सूचना पर वन दरोगा मोहन सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर आई, बाद में डीएफओ राजेश कुमार के निर्देश पर तीन टीमों ने हिरण को तलाश करने और रेस्क्यू करने की कार्यवाही की, लेकिन हिरण नहीं मिला।सबसे बड़ा सवाल पांच दिन पहले हिरण सेन्ट्रल मार्किट और अब लख्मी बिहार तो पांच दिन हिरण सबकी नजर से कैसे बचा!क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकान्त के नेतृत्व में अलग-अलग इलाकों में हिरण पर तीन टीमें निगाह रख रही हैं। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि हिरण को रेस्क्यू करने के लिए उप प्रभागीय वनाधिकारी अंशु चावला के निर्देशन में तीन टीमों को शास्त्रीनगर इलाके में अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया। यदि आवश्यकता पड़ी तोअन्य टीम रेस्क्यू कार्य में लगायी जाएगी। अपील है कि यदि हिरणनजर आये तो तत्काल मोहन सिंह के मोबाइल नंबर 9917909004 पर सूचना दें। वही दूसरी तरफ जागृति विहार में अजगर की तलाश जारी है इलाके में लगातार सातवें दिन भी वन विभाग केकर्मचारियों और लोगों ने अजगर की तलाश जारी रखी। 30 फीटलंबा बताया जा रहा अजगर फिलहाल नहीं मिला। नगर निगम ने इलाके में नाला और आसपास सफाई कार्य कराया गया! रविवार को नगर निगम की तरफ से नाला साफ करने वाली बड़ी मशीन पहुंच गई है। अब बिजली अधिकारियों से बात कर शटडाउन करा बिजलीघर के पासनाले की सफाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *