भाकियू की मासिक पंचायत ग्राम मोड बहसूमा में आयोजित हुई।

भाकियू की मासिक पंचायत ग्राम मोड बहसूमा में आयोजित हुई।

भाकियू की मासिक पंचायत ग्राम मोड बहसूमा में आयोजित हुई।

मुजफ्फरनगर 17 फरवरी भारी संख्या में किसान होंगे शामिल* *जिला स्तर पर आंदोलन का आव्हान भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किया जल्द तारीख घोषित होगी**आवारा पशु, गन्ना भुगतान, लेखपाल की तानाशाही, बिजली कर्मियों का अभद्र व्यवहार , हस्तिनापुर नगर पंचायत वाले मुद्दों को लेकर किसान हे नाराज*बहसूमा।भारतीय किसान यूनियन की संगठन जिला मासिक पंचायत गुर्जर खिलारी मास्टर की अध्यक्षता में ग्राम मोडकला में पूर्व प्रधान कपिल देशवाल के आवास पर आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी गौरव टिकैत मौजूद रहे। शुक्रवार को हुई मासिक पंचायत में सभी वक्ताओं ने एक सुर में संगठन विस्तार एवं अधिक से अधिक सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया मासिक पंचायत के दौरान मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने के लिए प्रत्येक किसान ने जोर शोर से चलने का आव्हान किया इस दौरान किसान समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई जिसमें प्रमुख समस्या गन्ना भाव बढ़ाने ओर जल्द से जल्द से घोषित कराने की मांग , गन्ना भुगतान, एम एस पी गारंटी कानून, बिजली बिना शर्त फ्री दिए जाने की मांग , लेखपाल की तानाशाही , बिजली कर्मियों का अभद्र व्यवहार आदि समस्या रही इस दौरान मुख्य अतिथि चौधरी गौरव टिकैत ने अपने संबोधन में किसानों से एकजुट होकर किसान ओर खेती बचाने का आव्हान करते हुए सभी समस्याओं पर आंदोलन करने ओर मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने का आव्हान किया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समस्या अनेक ओर समाधान प्रशासन करना नहीं चाहता इसलिए समाधान भी एक हे आंदोलन ओर मुजफ्फरनगर पंचायत में सभी से चलने ओर जिला स्तर की मुख्य समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद में आवारा पशु भयानक समस्या हे गन्ना भुगतान की स्थिति पिछले वर्षों से बेहद गंभीर हो चुकी हे तहसील में लेखपाल की तानाशाही, बिजली कर्मियों के अभद्र व्यवहार और हस्तिनापुर गुरुद्वारे में अवैध दुकान बनाए जाने के विरोध करने पर दर्ज किया संगठन जिला उपाध्यक्ष जज सिंह पर मुकदमा हमारी प्राथमिक प्रमुख समस्या हे और जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी मासिक पंचायत में कार्यकर्ताओं किसानों से तैयार रहने का आव्हान करते हुए मुजफ्फरनगर की पंचायत के बाद जिला स्तर पर जिलाधिकारी का घेराव करने की घोषणा की एवं सभी से एकजुट होकर संगठन मजबूत करने की अपील की आज की पंचायत का संचालन हर्ष चहल ने किया ओर युवाओं किसानों से खेती पर नजर बनाए रखने का आव्हान किया। अनूप यादव ने युवाओं से संगठन में जुड़ने का आव्हान किया । इस दौरान आज की पंचायत में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, सतबीर सिंह महासचिव,कपिल प्रधान, मोहित देशवाल, नीटू देशवाल,धूमसिंह देशवाल,ललित,बाबा मेजर चिंदौड़ी, मदनपाल यादव, नरेश मवाना , सरदार जज सिंह, बंटी,जय बहादुर, राजू, प्रवीण , सत्येंद्र तालियान, देशपाल हुड्डा, मोनू टिकरी, विनोद , अंकित , सुनील, सुखपाल, मुखिया, प्रिंस , नीटू, हरेंद्र,सचिन, धूम सिंह, सूबे सिंह,मोहित, ललित, उज्जवल, टिंकू, दिव्यांश, अंकुर, सुंदर प्रधान, अरविंद मोहम्मदपुर,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *