रिपोर्ट लोकेश कुमार।
PRESS RELEASE
गुम हुई सरकारी पिस्टल मय कारतूस लौटाने वाले युवक को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा 11,000 रूपये की धनराशि देकर किया गया पुरस्कृत।
अवगत कराना है कि दिनांक 31.01.2025 को आरक्षी नीरज कुमार तैनाती पुलिस लाईन मेरठ मोटर साइकिल से मेरठ से अपने आवास गंगानगर जा रहा था, रास्ते में आईआईएमटी गेट नंबर 4 के पास किसी जानवर से टकराकर दुर्घटना हो गई, जिसमे कांस्टेबल नीरज कुमार मौके पर चोटिल हो गया था। दुर्घटना के दौरान आरक्षी की सरकारी पिस्टल मय मैगजीन (10 कारतूस) गुम हो गयी थी जिसके संबंध में थाना भावनपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। सरकारी पिस्टल/कारतूस को पुलिस टीम द्वारा काफी तलाश किया गया।
सरकारी पिस्टल/कारतूस की बरामदगी हेतु सूचना देने वाले को 11000/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी थी। उक्त क्रम में दिनांक 03.02.2024 को श्रृंग यादव पुत्र सुरेन्द्र प्रकाश यादव निवासी गंगानगर एल ब्लॉक थाना गंगानगर मेरठ द्वारा उक्त सरकारी पिस्टल चोरी की सूचना प्राप्त होने के उपरान्त स्वंय थाने आकर सरकारी पिस्टल मय 10 कारतूस लाकर सुपुर्द की गयी। श्रृंग यादव जोमेटो में डिल्वरी का काम करता है, गंगानगर से मेरठ जाते समय रास्ते मे उक्त सरकारी पिस्टल मय कारतूस उसको मिली थी।
आज दिनांक 04.02.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय द्वारा सरकारी पिस्टल मय कारतूस लौटाने वाले युवक श्रृंग यादव को उत्साहवर्धन हेतु 11000/- रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
