रिपोर्ट लोकेश कुमार
जिला अस्पताल में DM ने पूछा- यह क्या है? रसोई में जाते ही माथा हुआ गर्म; ठेकेदार को तुरंत दिए ये निर्देश
प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल में बुधवार की शाम को जिलाधिकारी डा. विजय कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें वहां पर कई अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए सीएमएस को इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सबसे पहले ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड आदि में निरीक्षण किया। यहां पर गंदगी मिलने पर उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि वार्डों में जब सफाई ही नहीं होगी तो यहां पर स्वस्थ व्यक्ति भी आकर बीमार हो जाएगा। इसके बाद वह रसोई में पहुंचे। यहां पर मरीजों को दिया जाने वाला खाना चेक किया।
रसोई में भी मिली गंदगी
रसोई में भी बेहद गंदगी मिली। रसोई ठेकेदार को डीएम ने आड़े हाथ लिया। निर्देश दिए कि खाना बनाने का सामान घटिया क्वालिटी का है, इसलिए बेहतर क्वालिटी का सामान प्रयोग में लाया जाए। डीएम फार्मेसी विभाग में पहुंचे और उन्होंने यहां पर दवाइयों की जांच की।
